अलीगढ़, फरवरी 19 -- लोधा। गांव ताजपुर रसूलपुर में मंगलवार की रात पीड़ित केंद्र कुमार उर्फ भूरा ने थाना लोधा में तहरीर देते हुए बताया कि रात करीब 12 बजे उसकी पत्नी छत पर शौच के लिए गई थी। उसी दौरान पड़ोसी कृष्णा पुत्र हुकुम सिंह ने उसका हाथ पकड़ लिया। महिला के शोर मचाने पर केंद्र कुमार छत पर पहुंचा, तब तक आरोपी मौके से फरार हो गया। पीड़ित का आरोप है कि अगले दिन शाम करीब छह बजे उसने आरोपी के पिता हुकुम सिंह को समझाने के लिए बुलाया, लेकिन उन्होंने उसके साथ ही हाथापाई कर दी। इसी बीच कृष्णा भी वहां पहुंच गया और दोनों ने मिलकर उसके साथ मारपीट व गाली-गलौच की। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...