गाज़ियाबाद, नवम्बर 21 -- ट्रांस हिंडन। साहिबाबाद थाना क्षेत्र में पति की मौत के बाद छोटे बेटे के साथ रह रही महिला के साथ छेड़छाड़ करने और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। महिला के अनुसार उनकी वॉशिंग मशीन खराब हो गई थी। उन्होंने लाजपत नगर में एक दुकान पर संपर्क किया। सोहेल नाम का युवक उनके साथ मशीन ठीक करने घर आ गया। आरोप है कि सोहेल ने उनके साथ छेड़खानी की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...