बांदा, जून 28 -- बांदा। संवाददाता एक दबंग ने महिला को खींचते हुए उससे गलत हरकत करने की कोशिश की। विरोध पर कपड़े फाड़ दिए। शोर सुनकर पति और आसपास के लोग दौड़े तो आरोपित जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गया। कालिंजर थानक्षेत्र के एक गांव की रहनेवाली महिला के मुताबिक, घर के अन्दर थी। दरवाजे अंदर से बंद थे। क्षेत्र का नत्थू आया। उसने दरवाजा खटखटाया। दरवाजा खोलते ही खींच लिया। छेड़खानी करने लगा। विरोध किया तो कपड़े फाड़ दिए। शोर सुनकर पति व आसपास के लोग दौड़े, तब वह जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गया। आरोपित पहले भी ऐसी घटना कर चुका है। घरवालों के समझाने पर कोई कार्रवाई नहीं की थी। पीड़िता की तहरीर पर आरोपित के खिलाफ कालिंजर थाना में छेड़छाड़ सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.