गोरखपुर, दिसम्बर 15 -- पीपीगंज। क्षेत्र के रेलवे परिसर में रविवार की रात करीब 10 बजे महिला के साथ चार मनबढ़ युवकों ने छेड़छाड़ शुरू कर दी। इसी दौरान हरपुर गांव निवासी नितिन सिंह मौके पर पहुंचे और मनबढ़ों को महिला से छेड़खानी न करने की चेतावनी दी। यह बात मनबढ़ों को नागवार गुजरी और उन्होंने मिलकर नितिन सिंह पर लाठी डंडों से हमला कर दिया। हमले में नितिन का सिर फट गया। स्थानीय लोगों ने घायल को पीपीगंज के एक स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज जारी है। इस मामले में पीपीगंज थाना प्रभारी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित ने कोई तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर मनबढ़ युवकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...