सासाराम, सितम्बर 28 -- परसथुआ, एक संवाददाता। बाजार के सलथुआ रोड तिमुहानी के पास टेम्पो स्टैंड में दो दिन पहले विवाहिता से छेड़खानी मामले में शनिवार को प्राथमिकी दर्ज करायी गयी। एफआईआर में कहा गया है कि महिला रामगढ़ थाना क्षेत्र में जाने के लिए टेम्पो का इंतजार कर रही थी। तभी अरविंद कुमार पिता दिनेश कुमार सिंह ग्राम गौरा थाना कुछिला कैमूर उक्त महिला को बुरी नीयत से बार-बार स्पर्श करने लगा। मना करने पर अश्लील हरकतें करने लगा। महिला द्वारा शोर मचाने पर आरोपित मौके से फरार हो गया। थानाध्यक्ष रामचन्द्र चौपाल ने बताया की महिला अपने पति के साथ थाने आई थी। मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपित की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.