पटना, दिसम्बर 13 -- गर्दनीबाग थाना क्षेत्र के चितकोहरा इलाके में नशे की हालत में एक महिला से छेड़खानी कर रहे व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। घटना शनिवार की बताई जा रही है। पीड़िता की सूचना पर गर्दनीबाग पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपित को दबोच लिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित की पहचान मनीष कुमार के रूप में हुई है। वह नशे में धुत था और महिला से छेड़खानी कर रहा था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...