देवघर, फरवरी 4 -- देवघर, प्रतिनिधि। कुंडा पुलिस तीन संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। हालांकि पुलिस आधिकारिक तौर पर कोई जानकारी नहीं दे रही है। जानकारी के अनुसार हिरासत में लिए गए एक युवक पर महिला से छेड़खानी करने और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने का गंभीर आरोप है। बताया जा रहा है कि युवक महिला के स्नान के दौरान अश्लील वीडियो बना रहा था। भनक जब महिला और परिजनों को लगी तो विरोध किया। आरोप है कि विरोध करने पर युवक ने महिला के साथ मारपीट कर जान मारने की धमकी दी। इससे तनाव का माहौल बन गया। हिरासत में लिए गए अन्य दो संदिग्धों पर घरेलू विवाद और आपसी मारपीट से जुड़े आरोप बताए जा रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...