गोरखपुर, दिसम्बर 15 -- बड़हलगंज, हिन्दुस्तान संवाद। बड़हलगंज में महिला से चेन स्नेचिंग करने वाले आरोपी देवरिया जनपद के रुद्रपुर थाना क्षेत्र के करनपुरा निवासी नसरुद्दीन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के मुताबिक, 23 मई 2024 को निलेश शर्मा अपनी मां के साथ समयथान भीटी से घर जा रहा था की तभी बाइक सवार बदमाशों द्वारा झपट्टा मारकर मां के गले से सोने की चेन लूट लिया गया था। वादी निलेश शर्मा की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात बदमाश के खिलाफ धारा 392 व 411 के तहत केस दर्ज किया था। गिरफ्तार करने वाली टीम में एसएसआई कृष्ण कुमार गुप्ता, उप निरीक्षक सुनील सिंह, हेड कांस्टेबल जयदीप कुमार कांस्टेबल सुनील शर्मा शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.