फिरोजाबाद, फरवरी 5 -- शिकोहाबाद में मैनपुरी चौराहा के पास एक ठग ने महिला को अपनी बातों में फसाकर महिला के हजारों रुपए की कीमत के कुंडल ले गया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। मालती पत्नी शिवराज निवासी भारौल थाना अरावं 2 फरवरी को अपनी बेटी के यहां फिरोजाबाद के लिए जा रही थी। इसी दौरान महिला फिरोजाबाद जाने के लिए मैनपुरी चौराहा पर खड़ी थी तभी एक युवक मिला। ठग ने महिला को अपनी बातों में उलझाकर महिला को ई रिक्शा में बिठाकर बाजार में ले आया। उसके बाद ठग ने महिला के कुंडल लेकर फरार हो गया। ठग के जाते ही उसे ठगी का अहसास हुआ। महिला ने ठगी होते ही शोर मचा दिया। पीड़िता ने थाने पहुंचकर मामले की तहरीर दी। पुलिस ने मामले की जांच कर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...