प्रतापगढ़ - कुंडा, फरवरी 7 -- लालगंज। इलाके के पचारा (अगई) निवासी सरिता पांडेय प्रदीप पांडेय ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि छह फरवरी की सुबह रंजिश में गांव के वीरेन्द्र कुमार पांडेय अपने बेटे लल्लू के साथ दरवाजे पर पहुंचे और गाली-गलौच करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने घर में घुसकर पीड़िता के साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। मामले में पुलिस ने पिता-पुत्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...