कानपुर, जनवरी 8 -- चकेरी। बाबूपुरवा में एक महिला ने आरोप लगाया है कि इलाके में रहने वाले युवक ने इंस्टाग्राम पर दोस्ती की। कुछ दिन बाद बात करना बंद कर दिया तो उनकी एडिट की हुई अश्लील फोटो उनके रिश्तेदारों को भेज दी। पीड़िता ने आरोपित के खिलाफ बाबूपुरवा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। महिला के अनुसार करीब दो साल पहले इंस्टाग्राम पर उनकी इलाके के सानू अंसारी से दोस्ती हुई थी। इसके बाद बातचीत शुरू हो गई। परिजनों को जानकारी हुई तो उन्होंने सानू से बात करना बंद कर दिया। इसके बाद भी वह फोन और मैसेज करके बात करने का दबाव बनाता रहा। फिर भी उसने बात नहीं की तो रिश्तेदारों व परिवारवालों को अश्लील फोटो भेज दीं। बाबूपुरवा थानाप्रभारी अरुण कुमार द्विवेदी ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...