बागपत, जनवरी 31 -- बागपत। साधु बनकर बंदपुर गांव की वृद्ध महिला से दो हजार रुपये और सोने-चांदी के जेवर ठगने के मामले में पुलिस ने आरोपी रांझानाथ निवासी गोयलाखुर्द जिला पानीपत को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके पास से ठगे गए जेवर, कार और 3800 रुपये बरामद किए गए। बंदपुर गांव निवासी कांति देवी ने 28 जनवरी को कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था। उन्होंने बताया कि साधु के वेश में आए दो युवकों ने तंत्र-मंत्र से सोने-चांदी के जेवर दोगुने करने का झांसा दिया। इसके बाद उससे दो हजार रुपये और जेवर ठगकर और नकली जेवर देकर चले गए। पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू की तो गांव में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में दोनों ठग नजर आए। इसके बाद पुलिस ने शुक्रवार रात अहैड़ा फाटक पर निर्माणाधीन रेलवे अंडरपास के पास से कार सवार रांझानाथ को गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसका साथ...