बदायूं, मार्च 21 -- कादरचौक क्षेत्र के एक गांव में एक महिला के साथ छेड़छाड़ और मारपीट के मामले में पांच लोगों पर केस दर्ज किया गया है। पीड़िता ने आरोप लगाया कि 14 मार्च उसका पड़ोसी वीरेश होली मिलने के बहाने उसके घर में घुस आया। अश्लील हरकतें करते हुए उसके साथ जोर जबरदस्ती की। विरोध किया तो उसने गालियां देते हुए मारपीट की। शोर सुनकर बचाने आई सास को भी वीरेश ने मारपीट कर घायल कर दिया। इसी दौरान वीरेश के भाई राकेश डंडा लिए, राम सिंह फावड़ा लिए, सचिन डंडा लिए और गगन भी घर में घुस आए और पीड़िता व उसकी सास को लाठी-डंडों व फावड़े से पीटा। शोर मचाने पर पीड़िता के पति और गांव के कुछ लोग आए जिन्होंने दोनों को बचाया। इसके बाद आरोपियों ने जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से भाग गए। पुलिस में शिकायत के बाद दोनों को इलाज के लिए सीएचसी कादरचौक भेजा गय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.