मधुबनी, दिसम्बर 1 -- मधुबनी, विधि संवाददाता। सकरी में एक सप्ताह पूर्व अजीत मंडल की गला रेतकर की गई हत्या मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। पुलिस अधीक्षक योगेंद्र कुमार ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में मामले का खुलासा करते हुए कहा कि एक महिला से अवैध संबंध बनाने के कारण उसकी गला रेतकर हत्या की गई थी। इस मामले में सकरी थाना क्षेत्र के सागरपुर गांव निवासी आनंद कुमार मंडल एवं दरभंगा जिला के मनीगाछी थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव के मो. चांद को गिरफ्तार किया गया है। जिस महिला से अवैध संबंध था उसके परिजन आनंद मंडल ने अजीत के विरोधियों से सांठ-गांठ कर उसकी हत्या कर दी। 24 नवम्बर 2025 को सकरी थाना क्षेत्र के भवानीपुर पश्चिमी बघार से शव बरामद किया गया था। एसपी ने बताया कि गला रेतकर हत्या करने की सूचना मिलते ही परिजन के बयान पर सकरी थाना...