औरंगाबाद, जनवरी 3 -- दाउदनगर थाना की पुलिस ने शहर के वार्ड संख्या 11 स्थित कांदुराम की गड़ही मुहल्ले में एक महिला के साथ गाली-गलौज और मारपीट के मामले में नामजद एक आरोपित को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। गिरफ्तार आरोपित रामप्रवेश प्रसाद कांदुराम की गड़ही मुहल्ले का निवासी बताया गया है। इस संबंध में कांति देवी की ओर से थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। प्राथमिकी में रामप्रवेश प्रसाद के साथ उसके दो पुत्रों को भी नामजद किया गया है। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि आरोपितों ने गाली-गलौज करते हुए जाति सूचक शब्दों का प्रयोग किया और विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की। गिरफ्तारी के बाद आरोपित को थाना लाया गया, जहां उसके शराब के नशे में होने की आशंका पर ब्रेथ एनेलाइजर जांच और चिकित्सीय परीक्षण कराया गया। थानाध्यक्ष विकास कुमार ने बताया कि ...