प्रयागराज, फरवरी 5 -- माघ मेला में संगम स्नान करने गई एक महिला श्रद्धालु से छेड़खानी और विरोध करने पर उसके पति से मारपीट के मामले में दारागंज पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से हमलावरों की पहचान कर कार्रवाई की। हालांकि, पुलिस ने महिला से छेड़खानी होने से इनकार करते हुए अभद्र टिप्पणी पर मारपीट होने का दावा किया है। झूंसी क्षेत्र के दंपती 30 जनवरी को बाइक से संगम स्नान करने जा रहे थे। महिला के पति ने दारागंज थाने में एफआईआर दर्ज करवाई थी कि महावीर थाना के पंडा चौराहे के पास बाइक सवार दो युवक उसकी पत्नी पर फब्तियां कसते हुए गलत इशारा करने लगे। जब उसने विरोध किया तो आरोपियों ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर रास्ता रोकते हुए हमला कर घायल कर दिया। दारागंज पुलिस ने गुरुवार को चार आरोपी शुभम पांडेय उर्फ ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.