प्रयागराज, फरवरी 10 -- लायंस क्लब अशोक की ओर से महिला सेवा सदन डिग्री कॉलेज में 'डॉ. अंजलि डंग स्मृति पुरस्कार' वितरण समारोह का आयोजन मंगलवार को हुआ। शिक्षा में उम्दा प्रदर्शन करने वाली पूर्वी सिंह को प्रथम, मीना भारतीया व अशफिया खातून को द्वितीय तथा सपना मिश्रा व सिमरन को तृतीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। प्राचार्य प्रो. अमिता शुक्ला और अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ. वीके डंग ने पुरस्कृत किया। डॉ. अनिल कालरा ने पांच जरूरतमंद छात्राओं की फीस भी प्रदान की। इस अवसर पर धीरेंद्र मिश्र, प्रो. आराधना कुमारी आदि की उपस्थिति रही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.