बदायूं, अक्टूबर 12 -- मिशन शक्ति के अंतर्गत थाना महिला सुरक्षा विशेष दल की टीम की ओर से गांव कसेर के उच्च प्राथमिक विद्यालय में छात्राओं को सुरक्षा व सम्मान के बारे में जानकारी दी गई। महिला पुलिसकर्मियों ने छात्राओं को महिला अपराधों के बारे में जागरूक किया और महिला हेल्पलाइन के बारे में भी बताया। टोल फ्री नंबर 1090, 102, 108 आदि के बारे में भी जानकारी दी। इस मौके पर दरोगा सुभाष सिंह, महिला हेड कांस्टेबल मीना देवी, नीलम सक्सेना,हेड कांस्टेबल धर्मवीर सिंह आदि उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...