कन्नौज, जनवरी 10 -- तालग्राम, संवाददाता। महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तीकरण को लेकर तालग्राम पुलिस द्वारा चलाया जा रहा मिशन शक्ति अभियान शनिवार को रोहली गांव में दिखाई दिया। मिशन शक्ति नारी सुरक्षा, नारी सम्मान एवं एंटी रोमियो अभियान के तहत गांव में महिला जागरूकता चौपाल का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएं, छात्राएं व ग्रामीण शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान उप निरीक्षक शिवकिशोर ने महिलाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा से जुड़े कानूनों और पुलिस सहायता की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि छेड़छाड़, घरेलू हिंसा, उत्पीड़न अथवा किसी भी आपात स्थिति में महिलाएं बिना संकोच पुलिस से संपर्क करें। चौपाल में साइबर अपराध के बढ़ते मामलों को लेकर पुलिस ने विशेष रूप से जागरूक करते हुए कहा कि किसी भी संदिग्ध लिंक, फर्जी कॉल या ओटीपी साझा करने से बचे...