नैनीताल, मई 9 -- नैनीताल। बीती 30 अप्रैल को शहर में नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आने के बाद उपजे तनाव की जांच कर उसमें शामिल अराजक तत्वों पर कार्रवाई की मांग को लेकर शुक्रवार को डीएम और एसएसपी को ज्ञापन सौंपा गया। मैत्री महिला संगठन नैनीताल समेत अन्य लोगों की ओर से दिए गए ज्ञापन में कहा गया है कि नाबालिग लड़की से दुष्कर्म की घटना से मौजूदा समाज में स्त्रियों और बच्चों की स्थिति की सुरक्षा को लेकर कई गंभीर सवाल खड़े हुए हैं। इसके बाद कुछ सांप्रदायिक संगठनों के बुलावे पर भारी मात्रा में लोग सड़कों पर उतरे और उन्होंने मारपीट, गाली-गलौज की। कहा कि इधर, कुछ दिनों पूर्व एक महिला ने अपनी बेटी के साथ दुराचार की शिकायत पुलिस से की है। महिला सुरक्षा की दिशा में भी कड़े कदम उठाए जाएं। ज्ञापन देने वालों में शिखा रावत, पंकज भट्ट, एडवोके...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.