नोएडा, फरवरी 11 -- नोएडा,वरिष्ठ संवाददाता। प्रदेश सरकार ने बजट में मिशन शक्ति अभियान के तहत महिला बीट पुलिसकर्मियों के लिए वाहन खरीदने के लिए 25 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है। इससे महिला सुरक्षा को और मजबूत करने में मदद मिलने की उम्मीद है। नोएडा पुलिस के पास महिला सुरक्षा को लेकर वर्तमान में स्वंय सिद्धा के तहत सौ स्कूटी हैं। नए पिंक बूथ की स्थापना से और वाहनों की दरकार है। नोएडा और ग्रेनो में बड़ी संख्या में आईटी कंपनियां, कॉरपोरेट ऑफिस, मॉल और बहुमंजिला आवासीय सोसायटियां हैं, जहां देर रात तक महिलाओं की आवाजाही रहती है। महिला बीट पुलिसकर्मियों को अलग से वाहन मिलने से वे अपने क्षेत्र में नियमित गश्त कर सकेंगी और किसी भी शिकायत या आपात स्थिति में तुरंत मौके पर पहुंच पाएंगी। इससे महिलाओं को सुरक्षा का भरोसा भी बढ़ेगा और पुलिस की प्रतिक्रि...