प्रयागराज, सितम्बर 21 -- प्रयागराज, प्रमुख संवाददाता। कानून व्यवस्था, महिला सुरक्षा और महिला सशक्तीकरण का संदेश देने के लिए महिला पुलिसकर्मियों ने रविवार को बाइक रैली निकाली। मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल और पुलिस आयुक्त जोगेंद्र कुमार ने पुलिस लाइन से बाइक रैली को झंडी दिखाकर रवाना किया। नारी सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन को समर्पित तीन दिवसीय 'मिशन शक्ति-5.0 के अंतर्गत निकाली गई रैली के पहले मंडलायुक्त ने कहा कि बाइक रैली का उद्देश्य कानून व्यवस्था, महिला सुरक्षा एवं महिला सशक्तीकरण का संदेश देना है। जिले में मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत महिला सुरक्षा, महिला सशक्तीकरण के बारे में जानकारी देने के लिए विभिन्न विभाग, स्वयं सहायता समूह व अन्य के सहयोग से कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। रैली के दौरान महिला पुलिसकर्मियों ने आमजन को मिशन शक्ति अभिया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.