फरीदाबाद, सितम्बर 30 -- बल्लभगढ़,संवाददाता। शहर के कुम्हारवाडा मोहल्ले में सोमवार की सुबह एक महिला ने दुर्गा शक्ति की एक महिला पुलिसकर्मी को थप्पड़ जड़ दिया। इसी बीच उक्त महिला ने पीसीआर-5 के एक अन्य पुलिसकर्मी के हाथ पर काट लिया। पुलिस ने महिला का गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोप है कि महिला ने उन पर हमला इसलिए कि उन्होंने महिला के कहने पर उसकी ननद के घर का ताला नहीं तोड़ा। महिला ने दुर्गा शक्ति को फोन पर सूचना कि वह कुम्हारवाडा मोहल्ले में उसे रहने नहीं दिया जा रहा है। महिला ने अपना नाम शशी बताया। सूचना मिलते ही दुर्गा शक्ति की पीसीआर-5 मौके पर पहुंच गई। आरोपी महिला शशी ने पुलिस को बताया कि वह उसकी नन्द का मकान हैं और वह इसमें रहना चाहती है। जिसका पुलिस ताला तोड़े। पुलिस द्वारा मना करने पर महिला ने सिपाही पूजा से मारपीट कर दी। आरोप है कि ...