बगहा, फरवरी 20 -- वाल्मीकि नगर। वाल्मीकि नगर थाना क्षेत्र के तीन.आर.डी पुल चौक स्थित महिला स्वाभिमान बटालियन परिसर में गुरुवार की शाम महिला सिपाही पूजा कुमारी (29) जो बटालियन परिसर में कपड़ा सुखा रही थी,को बंदरों के झुंड में अचानक हमला कर बुरी तरह से जख्मी कर दिया। आनन-फानन में अन्य महिला सिपाही द्वारा वाल्मीकि नगर स्थित अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में लाया गया।जहां मौके पर मौजूद डॉक्टर विकास कुमार द्वारा प्राथमिक उपचार कर एंटी रेबीज का टीका लगाया गया। इस बाबत पूछे जाने पर वाल्मीकि नगर वन क्षेत्र के रेंजर सत्यम कुमार ने बताया कि वन क्षेत्र से रिहायशी क्षेत्र सटे होने के कारण कभी कभार वन्य जीव वन क्षेत्र से भटककर रिहायशी क्षेत्र में आ जाते हैं। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की है,कि अगर किसी भी प्रकार के वन्य जीव दिखाई दे,तो उसके साथ छ...