गोरखपुर, दिसम्बर 7 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। सीआईडी में तैनात महिला सिपाही की हत्या में फरार चल रहे सिपाही पति ने शनिवार को कोर्ट में सरेंडर कर दिया। वह करीब तीन महीने से फरार चल रहा था। गिरफ्तारी के लिए शाहपुर पुलिस दबिश डाल रही थी। हत्या के बाद पत्नी के नाम से लिए गए इंश्योरेंस की रकम भी पति और उसके परिवार पर हड़पने की घटना सामने आई थी, इसी के बाद हत्या की तरफ शक बढ़ा था। सीआईडी में गोरखपुर में हेड कांस्टेबल के पद पर तैनात 38 वर्षीय सरोज की जहर देकर हत्या की गई थी। फरवरी 2025 में हुई घटना के बाद से पुलिस की जांच चल रही थी। विसरा रिपोर्ट में जहर की पुष्टि होने के बाद शाहपुर पुलिस ने सितम्बर में पिता हरीलाल की तहरीर पर सिपाही पति अष्टभुज व सास-ससुर पर हत्या का केस दर्ज किया है। सरोज के पिता हरीलाल यादव ने आरोप लगाया कि दामाद अष्टभुज क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.