मेरठ, दिसम्बर 18 -- सरधना रोड पर सीओ ऑफिस के सामने महिला सिपाही की स्कूटी में बाइक ने टक्कर मार दी, जिसमें महिला सिपाही स्कूटी से गिर गई। बुधवार सुबह कंकरखेड़ा थाने में तैनात महिला सिपाही भावना अपनी स्कूटी से ड्यूटी के लिए कंकरखेड़ा थाने पर आ रही थी। जब सीओ दौराला ऑफिस के ठीक सामने बने कट पर स्कूटी मोड़ रही थी। तभी बेगमपुल की तरफ से तेज गति से आई बाइक ने उनकी स्कूटी में टक्कर मार दी। इसके बाद महिला सिपाही स्कूटी से दूर जा गिरी। आसपास के लोगों ने महिला सिपाही को उठाया। महिला सिपाही के कोई भी चोटे नहीं आई। लोगों ने बाइक सवार युवक को पकड़ लिया और उसके द्वारा गलती मांगने के बाद युवक को जाने दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...