मुजफ्फरपुर, नवम्बर 14 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जिला पुलिस बल में तैनात महिला सिपाही रेणु कुमारी की शुक्रवार को मौत हो गई। वह 2018 बैच की थी। हाल के महीनों में वह पड़ोसी जिले से बदलकर आई थी। दूसरे चरण के चुनाव में वह पूर्वी चंपारण ड्यूटी करने गई थी। वहां से लौटने के बाद वह अस्वस्थ चल रही थी। मौत की जानकारी मिलने के बाद से जिला पुलिस बल में शोक की लहर है। साथी पुलिसकर्मियों ने बताया कि वर्तमान में वह सिटी एसपी कार्यालय में तैनात थी। वह बेगूसराय की रहनेवाली थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.