पिथौरागढ़, फरवरी 6 -- पिथौरागढ़। धारचूला में गीतांजलि गोकारनेश्वर सेवा संस्थान की ओर उच्च हिमालय क्षेत्रों की महिलाओं को सीबकथोर्न का प्रशिक्षण दिया गया। शुक्रवार को प्रशिक्षण में दार्मा, चौदास, व्यास घाटी की महिला सहायता समूहों की महिलाओं ने प्रतिभाग किया। इस दौरान प्रशिक्षक बेला शर्मा ने महिलाओं को सीबकथोर्न हिमालय बेरी से जैम, जूस व अचार बनाना सिखाया। डॉ. सचिन बोहरा ने महिलाओं को सीबकथोर्न विपरण पर्यावरण संरक्षण के विषय में जानकारी दी। माइक्रोबायोलॉजिस्ट ज्योति सामंत ने महिलाओं को खाद्य प्रसंस्करण के साथ सीबकथोर्न के पोषक तत्व गुणों के बारे में बताया। प्रशिक्षण के अंत मे वन क्षेत्राधिकारी बीएस आलमिया ने सभी प्रशिक्षकों का आभार जताया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.