हल्द्वानी, मार्च 19 -- हल्द्वानी। मुख्य संवाददाता विधायक बंशीधर भगत ने बुधवार को भुजियाघाट में आयोजित महिला मोर्चा के सम्मेलन में कहा कि राज्य सरकार महिला सशक्तीकरण के क्षेत्र में प्राथमिकता से कार्य कर रही। महिलाओं को विकास की मुख्यधारा में लाने के लिए हर क्षेत्र में योजनाएं जलाई जा रही हैं। उन्होंने महिलाओं से सरकार की योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की। सम्मेलन में भगत ने मातृ शक्ति से राष्ट्रनिर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए स्वावलंबी बनने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि किसी भी स्वस्थ समाज के निर्माण में महिलाओं की सबसे महत्वपूर्ण भूमिका होती है। कहा कि महिलाओं को आर्थिक रूप से स्वयं को मजबूत बनाना होगा। जिससे वह अपने जीवन के अहम फैसले स्वयं ले सकेंगी। महिला मोर्चा की जिला महामंत्री प्रगति जैन ने महिलाओं को स्वरोजगार अपना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.