बगहा, फरवरी 26 -- बगहा, नगर प्रतिनिधि। महिला सशक्तीकरण को लेकर मंगलवार को बगहा पुलिस केंद्र से बाइक रैली निकाली गई। सुशांत कुमार सरोज ने बाइक रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। एसडीपीओ रामनगर दिव्यांजलि जायसवाल के नेतृत्व में निकली बाइक रैली बगहा पुलिस केंद्र से निकलकर पटखौली थाना होते हुए बगहा बाजार तक गई। उसके बाद पुन: रैली पुलिस केंद्र में बगहा में आकर समाप्त हुई। इस दौरान महिला पुलिस पदाधिकारी व कर्मियों के द्वारा महिलाओं को नारी सशक्तिकरण पर जागरूक किया गया। साथ ही साथ महिला कानून से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर महिलाओं को जागरूक किया। दूसरी और राजकीय राजेंद्र स्मारक उच्च माध्यमिक विद्यालय में नारी सशक्तिकरण पर स्कूली बच्चों के बीच निबंध लेखन व वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पुलिस पदाधिकारी के द्वारा नारी सशक्तिकरण स...