गिरडीह, फरवरी 7 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। जीडी बगड़िया शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय में अखिल भारतीय शिक्षण संस्थान विद्या भारती के बैनर तले महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना यूनिट एक के द्वारा 'सप्तशक्ति संगम' कार्यक्रम का आयोजन शुक्रवार को हुआ। कार्यक्रम में शालिनी वैशिखियार( जिला मंत्री भाजपा), पूनम बरनवाल (कुटुंब प्रबोधन अध्यक्ष) एवं स्वाति सिन्हा (सप्तशक्ति संगम जिला संयोजिका) मुख्य अतिथि एवं वक्ता के रूप में मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन महाविद्यालय की एनएसएस पदाधिकारी वंदना चौरसिया ने किया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्जवलन एवं नवयुग गीत के द्वारा किया गया। यह कार्यक्रम महिला सशक्तिकरण एवं महिलाओं को जागरूक करने के लिए मुख्य रूप से आयोजित किया गया था। कार्यक्रम में स्वाति सिंह ने कहा कि हम महिलाओं को झूठ के दिखावे जैसे प्री वेडिंग,...