बेगुसराय, अप्रैल 24 -- नावकोठी। पहसारा पूर्वी पंचायत में पूर्णिमा एवं सत्यम जीविका महिला ग्राम संगठन के बैनर तले महिलाओं के उत्थान के लिए महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रखंड परियोजना प्रबंधक मनोरंजन कुमार ने कहा कि महिला संवाद का उद्देश्य महिलाओं में जागरूकता लाना और उन्हें उन संस्थाओं एवं अवसरों से जोड़ना है जो राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं के द्वारा महिलाओं को सहायता मुहैया कराती है। आयोजित महिला संवाद के माध्यम से महिलाओं के लिए आरक्षण,नशा मुक्ति अभियान,बाल विवाह, दहेज प्रथा,जीविका से संबंधित योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। अमृता कुमारी व अन्य ने अपने अनुभव साझा किए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...