कानपुर, अप्रैल 8 -- मुस्कुराए कानपुर ने सोमवार को कल्याणी महिला सशक्तीकरण समूह का गठन कर इसकी शुरुआत की। कल्याणी समूह नौ विभिन्न क्षेत्रों स्वास्थ्य परामर्श, सहायता केंद्र, उपहार बैंक, कल्याणी बाजार, करियर काउंसलिंग, कल्याणी सेवा, कौशल विकास, सांस्कृतिक मंच, महिला उद्यमी मंच में कार्य करेगा। दीपिका श्रीवास्तव कल्याणी समूह की प्रमुख बनाई गईं। संस्थापक डॉ. सुधांशु राय ने कहा कि इसमें महिलाएं छात्राओं और युवा महिलाओं को कौशल विकास से लेकर उद्यमी बनने तक की जानकारी देंगी। अध्यक्ष वंदना निगम, डॉ. हेमंत मोहन, प्रो मृदुला शुक्ला, डॉ. कामायनी शर्मा, डॉ. कविता अरोड़ा, रचना अवस्थी, डॉ. मीनाक्षी आदि उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...