मधुबनी, अप्रैल 29 -- बाबूबरही। प्रखंड की सतघरा और बेला पंचायत में भगवान और भावना ग्राम संगठन में महिला संवाद का आयोजन किया गया। महिला सशक्तीकरण अभियान के तहत राज्य सरकार की ओर से यह आयोजन जीविका समूह से जुड़ी दीदी के बीच अगले 40 दिनों तक कुल 163 ग्राम संगठनों में होगी। सभी ग्राम संगठन की महिलाएं एवं वहां के आसपास के महिला और पुरुष इसमें भाग लेंगे। चलंत वाहन में लगे इनबिल्ट टीवी स्क्रीन के माध्यम से योजनाओं की जानकारी दी गई। जहां 10 ऐसी महिलाओं को आमंत्रित किया गया जो सरकारी योजनाओं से पूर्व में लाभान्वित होकर सशक्त हुई थी। उन महिलाओं ने अपने अनुभवों को साझा किया। मौके पर बीपीएम प्रमोद कुमार सुमन, बीसी नंदन कुमार, लेखपाल सत्येंद्र, सीसी पिंकी, ममता, राकेश सहित सभी कैडर से जुड़े लोग थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.