बेगुसराय, मार्च 22 -- बेगूसराय, हिन्दुस्तान, प्रतिनिधि। जिले में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। बीते गुरुवार को लाखो में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) द्वारा एक विशेष ऋण वितरण शिविर का आयोजन कर स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं के बीच 30 करोड़ रुपये का लोन वितरित किया गया। गौरतलब है कि फरवरी में बोले बेगूसराय अभियान के दौरान जिले की गृहणियों ने बैंकों से ऋण की उपलब्धता को लेकर अपनी मांग रखी थी जिसपर एसबीआई ने महिलाओं की आर्थिक स्वतंत्रता और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल की है। विशेषज्ञों का मानना है कि इस पहल से महिलाओं को छोटे-छोटे कुटीर उद्योग एवं स्वरोजगार से जोड़ने का मार्ग प्रशस्त हुआ है। इस ऐतिहासिक ऋण वितरण कार्यक्रम ने जिले में महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक नई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.