बेगुसराय, जून 8 -- खोदावंदपुर, निज संवाददाता। दूसरे चरण में रविवार को खोदावंदपुर की बाड़ा पंचायत में महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उत्क्रमित मध्य विद्यालय मिर्जापुर परिसर में हुए इस कार्यक्रम में प्रोजेक्टर के माध्यम से नीतीश सरकार के महिला सशक्तीकरण के क्षेत्र में किए गए विभिन्न कार्यों की जानकारी महिलाओं को दी गई। जीविका के सामुदायिक समन्वयक वशिष्ट पासवान एवं क्षेत्रीय समन्वयक चंदन कुमार राय ने बताया कि नीतीश सरकार के द्वारा महिलाओं के लिए किए गए प्रमुख कार्यों की जानकारी महिलाओं को उनसे सीधे संवाद कार्यक्रम के माध्यम से दी जा रही है। इनमें शराबबंदी से घरेलू हिंसा में आई कमी, बाल विवाह से होने वाले स्वास्थ्य संबंधी नुकसान एवं दहेज के लेन देन के कारण बिगड़ते पारिवारिक रिश्ते की जानकारी शामिल है। इसके अलावा महिलाओं के उत्थान के ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.