पटना, जनवरी 23 -- जदयू के प्रदेश प्रवक्ता परिमल कुमार, हिमराज राम और मीडिया पैनलिस्ट डॉ. मधुरेंदु पांडेय ने कहा कि नीतीश सरकार महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता को सर्वोच्च प्राथमिकता देती है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने यह साबित किया है कि महिला सशक्तीकरण केवल नारा नहीं, बल्कि जमीन पर दिखने वाला ठोस कार्य है। महिलाओं की योजनाओं का सकारात्मक परिणाम साफ दिखाई दे रहा है। महिलाओं के लिए सुरक्षित और सुविधाजनक सार्वजनिक परिवहन के उद्देश्य से शुरू की गई पिंक बस सेवा अब महिला यात्रियों की पहली पसंद बन चुकी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...