रांची, मार्च 8 -- रांची, विशेष संवाददाता। रांची विश्वविद्यालय के 38वें दीक्षांत समारोह में एक बार फिर बेटियों ने अपनी धाक जमाई। यह महज संयोग ही था कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर शुक्रवार को रांची विश्वविद्यालय का 38वां दीक्षांत समारोह आयोजित किया गया। इसमें मेधावी छात्राएं डिग्री हो मेडल हर मामले में लड़कों से आगे निकलने में सफल रहीं। समारोह के मुख्य अतिथि राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने भी बेटियां की इस उपलब्धि को सराहा और कहा कि महिला सशक्तीकरण की मिसाल हैं ये पढ़ती-बढ़ती बेटियां, उनकी उपलब्धियां उन पुरानी सोच और रूढ़ियों को तोड़ रही हैं, जो कभी महिलाओं को शिक्षा और प्रगति से वंचित रखने की पक्षधर थीं। शुरुआत अकादमिक शोभायात्रा से समारोह में 1 फरवरी 2024 से 31 मार्च 2025 के दौरान प्रकाशित हुए परीक्षा परिणाम के आधार पर सफल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.