मऊ, मई 31 -- अमिला। नगर पंचायत कार्यालय परिसर में शुक्रवार को रानी अहिल्या बाई होल्कर की 300वी जयंती पर चेयरमैन सविता देवी के नेतृत्व में महिला सशक्तीकरण सम्मलेन और सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में अहिल्या बाई के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया गया। मुख्य अतिथि पूर्व जिलाध्यक्ष प्रवीण गुप्ता ने कहा रानी अहिल्याबाई होल्कर महिला सशक्तीकरण की प्रतीक थीं। आज से तीन सौ साल पहले विपरीत परिस्थितियों के बावजूद एक कुशल प्रसाशिका होकर आदर्श राज्य की स्थापना की। उन्होंने शक्ति, न्याय और धर्म के समन्वय से समाज को नई दिशा देने का काम किया। ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि आद्याशंकर मिश्रा ने कहा प्रधानमंत्री के नेतृत्व में आज महिला सशक्तीकरण स्पष्ट रूप से दिख रहा है। जहां ऑपरेशन सिंदूर में दो समुदाय की जांबाज महिलाओं ने अपने अदम्य साहस और वीरता ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.