भागलपुर, मई 7 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। महिला सशक्तीकरण की दिशा में राज्य सरकार द्वारा उठाए गए विभिन्न कदमों की गूंज महिला संवाद कार्यक्रमों में सुनाई दे रही है। इस क्रम में भागलपुर में मंगलवार को 30 ग्राम संगठनों में महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस प्रकार जिले में अब तक कुल 565 ग्राम संगठनों में महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन सम्पन्न हो चुका है। इन महिला संवाद कार्यक्रमों में सावा लाख से ज्यादा महिलाओं ने अब तक हिस्सा लिया है। सरकार के इस प्रयास से महिलाओं में काफी उत्साह देखा जा रहा है। इस दौरान वे खुलकर अपने गांव के विकास और नई नीतियों पर चर्चा कर रही हैं साथ ही योजनाओं से मिले लाभों के बारे में अपना अनुभव साझा करते हुए अन्य महिलओं का उत्साहवर्धन कर रही हैं। महिला संवाद कार्यक्रम के दौरान महिलाएं अपनी मूलभूत समस्याओं को स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.