गोंडा, सितम्बर 26 -- बालपुर। मिशन शक्ति योजना फेज 5 के तहत महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसके मुख्य अतिथि सीडीपीओ राम प्रकाश मौर्य व संचालन ग्राम प्रधान विंदेश्वरी प्रसाद पाल ने किया। विद्यालय की छात्रा सुहानी सिंह, रिंका सिंह, सोनी गोस्वामी, रोशनी, प्रतिभा व डाली ने अभिनय कर सबका मन मोह लिया। इस मौके पर प्रधानाध्यापक अफजाल अहमद, पूर्व प्रधानाध्यापक प्रतिमा मिश्रा, रेनू कुशवाहा, शिवांगी मिश्रा, शशि लता तिवारी, आशा देवी, खुशबू सिंह आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...