सोनभद्र, जनवरी 13 -- अनपरा,संवाददाता। एनटीपीसी विंध्याचल ने ग्रीन एनवायरो अवार्ड्स में दोहरी उपलब्धि हासिल की है। प्रभावशाली एवं सतत सीएसआर कार्यों के लिए परियोजना को महिला सशक्तिकरण श्रेणी में प्लैटिनम अवार्ड से सम्मानित किया गया है। विद्युत क्षेत्र में सुरक्षित एवं जन-केंद्रित संचालन के प्रति अटूट प्रतिबद्धता को दर्शाते हुए एनटीपीसी विंध्याचल को सुरक्षा में उत्कृष्टता (एक्सीलेंस इन सेफ्टी) के लिए भी प्लैटिनम अवार्ड प्रदान किया गया है। यह प्रतिष्ठित पुरस्कार 12 जनवरी 2026 को आयोजित समारोह में केंद्रीय नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा राज्य मंत्री श्रीपद येसो नाइक द्वारा प्रदान किए गए। परियोजना की ओर से सुरक्षा पुरस्कार के लिए प्रगीत उपाध्याय, अपर महाप्रबंधक (बीएमडी) तथा सीएसआर के लिए माहताब आलम, उप महाप्रबंधक (सीएसआर/आर एंड आर) ने यह सम्मान ग्रहण...