महाराजगंज, मई 31 -- बृजमनगंज, हिन्दुस्तान संवाद। नगर पंचायत बृजमनगंज में रानी अहिल्याबाई होल्कर की त्रिशताब्दी स्मृति में महिला सशक्तिकरण समारोह का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि फरेंदा के पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह ने कहा कि अहिल्या बाई होल्कर भारत के मालवा साम्राज्य की शासक थीं और मराठा होल्कर परिवार से महारानी थीं। उन्होंने जीवन में संघर्षों के बीच रहकर भारतीय संस्कृति सनातन को आगे बढ़ाने में अपना योगदान दिया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष राकेश जायसवाल ने कहा कि अहिल्याबाई को उनकी महानता और न्याय के लिए जाना जाता है। उन्होंने कई सामाजिक सुधार किए, जो आज भी लोगों को प्रेरित करते हैं। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख उदयराज यादव, जिला उपाध्यक्ष मधुर सिंह, भाजपा नेता योगेंद्र यादव, चंदू सिंह, मण्डल अध्यक्ष दिलीप गुप्ता, जितेंद्र शर्म...