देवघर, जून 21 -- देवघर, प्रतिनिधि। स्थानीय वायोरे प्लाजा में शुक्रवार को महिला सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला समिति, देवघर की सृजन शाखा द्वारा दो दिवसीय भव्य प्रदर्शनी सह सेल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन गोड्डा सांसद डॉ. निशिकांत दुबे की धर्मपत्नी अनुकांत दुबे ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर भाजपा नेत्री पूर्व पार्षद रीता चौरसिया विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। समिति अध्यक्ष राशि बाजला ने बताया कि प्रदर्शनी में देश के विभिन्न शहरों की महिलाओं ने भाग लिया है। बैंगलोर, कोलकाता, जमशेदपुर, रांची, धनबाद, गिरिडीह एवं चिरकुंडा से आई महिलाओं ने अपने-अपने स्टॉल लगाए हैं। प्रदर्शनी में परिधानों, आभूषणों, सजावटी सामग्रियों सहित अनेक प्रकार के आकर्षक व बहुपयोगी उत्पाद प्रदर्शित किए ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.