मैनपुरी, मार्च 21 -- क्षेत्र के औड़ेन्य पड़रिया स्थित डा. भीमराव आंबेडकर महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत एक दिवसीय शिविर का आयोजन हुआ। जिसमें महिला सशक्तिकरण के बारे में छात्राओं को जागरूक किया गया। कार्यक्रम में प्राचार्य डा. एसपी सिंह ने भारतीय महिलाओं आपाला, घोषा, पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी, रानी दुर्गावती, रानी लक्ष्मी बाई, पूर्व सीएम मायावती, राष्ट्रपति द्रौपती मुर्मू, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के जीवन परिचय पर प्रकाश डालकर महिला सशक्तिकरण का उदाहरण दिया। कार्यक्रम अधिकारी जय प्रकाश यादव ने कहा कि समाज में समानता का भाव रखना होगा। इस दौरान स्वयंसेवक कीर्ति, दिशा, शिवानी, नैना, आयुष पांडेय, अनंत कृष्ण, हर्षवर्धन ने भाषण व नाटक पेश कर महिला सशक्तिकरण के बारे में जागरूक किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.