रामगढ़, दिसम्बर 9 -- रामगढ़, शहर प्रतिनिधि। झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसायटी (जेएसएलपीएस) द्वारा संचालित जेंडर अभियान 4.0 के अंतर्गत रामगढ़ जिले के पतरातू, गोला, चितरपुर, दुलमी, रामगढ़ एवं मांडू प्रखंड में सहभागिता आधारित जागरूकता कार्यक्रम हुआ। इसका मुख्य उद्देश्य महिलाओं को समान अधिकार, सुरक्षा, नेतृत्व एवं निर्णय क्षमता के प्रति जागरूक कर व्यवहारिक परिवर्तन को बढ़ावा देना रहा। इस दौरान लैंगिक समानता, बाल विवाह, घरेलू हिंसा एवं साइबर सुरक्षा जैसे विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। साथ ही शपथ ग्रहण, रंगोली एवं मेहंदी जैसे रचनात्मक माध्यमों से समुदाय को लैंगिक भेदभाव के प्रति संवेदनशील बनाया गया। अभियान में महिला समूह की दीदियों, युवाओं, शिक्षक समुदाय, बैंक सखियों एवं सामाजिक प्रतिनिधियों की सक्रिय भागीदारी रही। - राज्य स्तरीय कार्यशाला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.