सिमडेगा, नवम्बर 6 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। रामरेखा महोत्सव न केवल गीत संगीत और श्रद्धा का संगम था बल्कि महिला सशक्तिकरण का भी उदाहरण था। रामरेखा महोत्सव में प्रस्तुति देने वाले सभी कलाकारो को जिला प्रशासन के द्वारा मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया था। यह मोमेंटो डीएसओ मनोज कुमार के द्वारा जेएसएलपीएस की दीदीयो के द्वारा बनाया गया था। महिलाओं के द्वारा बनाए गए मोमेंटो को सभी कलाकारो ने पसंद किया था। समाज में महिलाओं के सशक्तिकरण की भावना ने महोत्सव की सार्थकता को भी बढ़ा दिया। इधर मोमेंटो बनाने वाली महिलाओं ने भी इस सम्मान के लिए जिला प्रशासन के प्रति अभार व्यक्त किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.