फर्रुखाबाद कन्नौज, जनवरी 7 -- फर्रुखाबाद। मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत जिले में महिला पुलिस की टीम ने महिलाओं और छात्राओं को सुरक्षा का भरोसा दिया। हेल्पलाइन नंबर बताये। महिला संबंधी अपराधों, महिला सशक्तिकरण के प्रति जागरूक किया। कहा कि आराम से निकलें। कहीं दिक्कत हो तो पुलिस को बतायें। अमृतपुर, कंपिल, शमसाबाद, शहर कोतवाली, राजेपुर, नवाबगंज, मऊदरवाजा, मोहम्मदाबाद कोतवाली, महिला थाना की टीम ने जागरूक किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...