मुरादाबाद, दिसम्बर 8 -- गोकुलदास गर्ल्स कॉलेज मुरादाबाद में सोमवार को एक गीत गुंजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं की शक्ति, क्षमता, आत्मनिर्भरता और समाज में उनके बहुमूल्य योगदान को संगीत के माध्यम से अभिव्यक्त करना रहा। शुभारंभ प्राचार्य प्रोफेसर चारू मेहरोत्रा ने किया। कहा कि छात्राओं द्वारा प्रस्तुत किए गए गीत न केवल मन को छूने वाले हैं, बल्कि यह भी दर्शाते हैं कि आप महिला सशक्तिकरण के संदेश को कितनी गहराई से समझते हैं। कहा हमारे समाज की प्रगति तभी संभव है जब हमारी बेटियां आत्मविश्वासी हों, सुरक्षित हों और अपनी क्षमताओं को पूरी स्वतंत्रता से आगे बढ़ा सकें। इस मौके पर नताशा ने बेखौफ जीना है मुझे, मनीषा ने ओरी चिरैया, खुशी गुप्ता ने लाएंगे हम परिवर्तन, कुमारी अक्षिता अगवानिया ने बंदिया रे बंदिया आदि गीतों की सु...