गुमला, अप्रैल 9 -- बसिया, हिमांशु। गुमला जिले के बसिया प्रखंड के बम्बियारी गांव की 30 महिलाओं ने आत्मनिर्भर बनने का संकल्प लिया और अपनी मेहनत से एक नई पहचान बनाई। उन्होंने प्रयास डेयरी फार्म की स्थापना कर दूध उत्पादन के क्षेत्र में उल्लेखनीय सफलता हासिल की। 20 फरवरी 2023 को शुरू हुआ यह फार्म आज प्रतिदिन 250 से 300 लीटर दूध का उत्पादन कर रहा है। जिससे न केवल इन महिलाओं की आजीविका में सुधार हुआ है। इस महिला मंडल ने 50 लाख रुपये का ऋण लेकर अपने सपने को हकीकत में बदला। उन्होंने अनुमंडल मुख्यालय से पांच किमी दूर बम्बियारी में लीज पर जमीन लेकर 30 गायों के साथ यह सफर शुरू किया। आज फार्म में 34 गायें, एक भैंस और कुल 62 गाय-बछड़े हैं। जिनमें से वर्तमान में 22 गायें दूध दे रही हैं। इन महिलाओं ने बताया कि दूध उत्पादन मौसम और चारे की उपलब्धता पर निर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.